नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- फखर जमां पर दो मैच का प्रतिबंध बरकरार लाहौर। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की तीन सदस्यीय तकनीकी समिति ने फखर जमां पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में लगाए गए दो मैचों के प्रतिबंध के खिलाफ इस सलामी बल्लेबाज की अपील को खारिज कर दिया है। समिति ने सुनवाई की और सभी उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने के बाद मैच रेफरी रोशन महानामा द्वारा लगाए प्रतिबंध को बरकरार रखा। उन्होंने लाहौर कलंदर्स के कप्तान जमां पर गेंद की स्थिति बदलने के लिए लेवल तीन के अपराध का आरोप लगाया था। जमां शुक्रवार को मुल्तान सुल्तान के बाद 9 अप्रैल को इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे। जमां ने पील में कहा था कि इसका कोई निर्णायक सबूत नहीं है कि उन्होंने गेंद से छेड़छाड़ की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.