नई दिल्ली, जुलाई 26 -- प्रधानमंत्री ने विश्व चैंपियन अनाहत को बधाई दी नई दिल्ली। विश्व जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की नंबर एक खिलाड़ी अनाहत सिंह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। अनाहत ने शनिवार रात मिस्र की रुकय्या सलेम को 11-3, 11-7, 11-9 से हराकर खिताब जीता था। मोदी ने कहा, अनाहत के स्वर्ण जीतने और विश्व जूनियर चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी बनने पर हमें उन पर गर्व है। यह उपलब्धि युवाओं के बीच स्क्वॉश की लोकप्रियता को और बढ़ाएगी। दूसरी ओर, 18 वर्षीय अनाहत ने कहा है कि यह जीत उनके लिए बहुत मायने रखता है। यह भी पढ़ें- खेल : टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज आज से अनाहत ने कहा, चार वर्षों से मैं सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में हार रही थी। मैं हमेशा यही कहती रही हूं, यह टूर्नामें...