खेल : प्रणवी स्विस ओपन गोल्फ में संयुक्त 16वें
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- प्रणवी स्विस ओपन गोल्फ में संयुक्त 16वें होत्जहौसर्न। भारत की प्रणवी उर्स स्विस लेडीज ओपन गोल्फ के पहले दौर के बाद संयुक्त 16वें जबकि उनकी हमवतन दीक्षा डागर संयुक्त 32वें स्थान पर हैं। प्रणवी ने एक अंडर 70 जबकि दीक्षा ने पार 71 का स्कोर बनाया। हालांकि अभी आधी से अधिक खिलाड़ियों ने पहले दौर का खेल पूरा नहीं किया है। त्वेसा मलिक दो बर्डी, एक बोगी और एक डबल बोगी के साथ एक ओवर के स्कोर से संयुक्त 65वें स्थान पर हैं। त्वेसा 2024 में यहां उप विजेता रहीं थी। स्पेन की लुना सोबोर्न गाल्म्स और अमाइया लेटोरी छह अंडर 65 के स्कोर से संयुक्त शीर्ष पर हैं। स्पेन की ही ब्लांका फर्नांडीज पांच अडर 66 के स्कोर से तीसरे पायदान पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.