नई दिल्ली, मार्च 7 -- प्रणवी ऑस्ट्रेलिया क्लासिक गोल्फ में पांचवें स्थान पर मजेंटा शोर्स (ऑस्ट्रेलिया)। भारतीय गोल्फर प्रणवी उर्स (70) ऑस्ट्रेलिया वुमेंस क्लासिक के तीसरे दौर में 17वें होल पर डबल बोगी करने के बावजूद शीर्ष-पांच में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहीं। प्रणवी ने शनिवार को तीसरे दौर में 70 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर आठ अंडर (72-66-70) का है। केल्सी बेनेट (66-68-70) कुल 12-अंडर पार के स्कोर के साथ चौथे चरण से पहले एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली। दीक्षा डागर (69) दूसरे दौर में 73 के निराशाजनक स्कोर से उबरते हुए अपना कुल स्कोर पांच अंडर तक पहुंचाने में सफल रहीं। वह संयुक्त 14वें स्थान पर हैं। भारत की दो अन्य खिलाड़ी अवनि प्रशांत और हिताशी बख्शी कट में जगह बनाने से चूक गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.