नई दिल्ली, मई 24 -- प्रणति नायक ने वर्ल्ड चैलेंज कप में रजत जीता नई दिल्ली। भारतीय जिम्नास्ट प्रणति नायक ने ताशकंद में एफआईजी वर्ल्ड चैलेंज कप 2026 में महिला वॉल्ट स्पर्धा में रजत पदक जीता। एशियाई चैंपियनशिप में तीन बार पदक जीत चुकीं ओडिशा की 31 वर्षीय प्रणति ने शनिवार को फाइनल में अपने दो वॉल्ट में क्रमशः 12.950 और 12.700 अंक बनाकर कुल 13.025 के स्कोर के साथ रजत जीता। वियतनाम की थी क्विन्ह न्हु गुयेन ने 13.375 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता जबकि उज्बेकिस्तान की शाखिनाबोनू यूसुफोवा ने 12.950 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। प्रणति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, पिछले कुछ महीने आसान नहीं रहे। यह भी पढ़ें- खेल : प्रणति नायक ने वर्ल्ड चैलेंज कप में रजत जीता इस पदक के साथ पोडियम पर खड़ा होना इसका प्रमाण है कि धैर्य, दृढ़ता और विश्वास हमेशा ...