नई दिल्ली, जुलाई 2 -- प्रज्ञाननंदा की चालों से शीर्ष वरीय कीमर चित हुए ग्रैंड चेस टूर

जागरेब में प्रज्ञाननंदा की सफलता जागरेब (क्रोएशिया), एजेंसी। ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड चेस टूर के जागरेब चरण में शीर्ष वरीय जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। हालांकि उन्होंने अगली दो बाजियां ड्रॉ खेलीं जिससे रैपिड वर्ग के पहले दिन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। रैपिड के नौ दौर के बाद 18 दौर का ब्लिट्ज वर्ग होगा और विजेता का फैसला दोनों वर्ग के कुल अंक के आधार पर किया जाएगा।

फिरोजा के साथ मुकाबला फिरोजा शीर्ष पर : प्रज्ञाननंदा ने बुधवार को फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और अपने ही देश के विश्व चैंपियन डी गुकेश के साथ कड़े मुकाबले के बाद बाजी ड्रॉ खेली और दिन का अंत चार अंक के साथ किया। फ्रांस के अलीरेजा फिरोज...