खेल : पॉवेल और रदरफोर्ड को लगी फटकार
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- पॉवेल और रदरफोर्ड को लगी फटकार नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के क्रिकेटर रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को शुक्रवार को भारत के खिलाफ रांची में दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई गई है। दोनों के खाते में एक-एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है जो पिछले 24 महीनों में दोनों का पहला उल्लंघन है। वेस्टइंडीज की पारी के छठे ओवर में मयंक यादव की गेंद पर आउट होने पर पॉवेल ने बल्ले से गेंद को जोर से दूर मार दिया था। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की पारी के 13वें ओवर में एक गेंद को वाइड मानने वाले रदरफोर्ड ने गेंद को वैध करार दिए जाने पर अंपायर पर आक्रामक अंदाज में चिल्लाकर नाराजगी जाहिर की थी। यह भी पढ़ें- रांची में इस हरकत के लिए ICC की रडार पर आए पॉवेल और रदरफोर्ड, फटकार के साथ-साथ डिमेरिट अंक भी दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.