खेल : पैरा बैडमिंटन में प्रमोद भगत को स्वर्णिम सफलता
नई दिल्ली, मार्च 29 -- पैरा बैडमिंटन में प्रमोद भगत को स्वर्णिम सफलता टोलेडो (स्पेन)। पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत ने यहां एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल लेवल 1 में भारत के शानदार प्रदर्शन की अगुआई की। भगत ने मिश्रित युगल में मनीषा रामदास के साथ एसएल3-एसयू5 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने नितेश कुमार और तुलसीमती मुरुगेसन को 21-15, 24-22 से हराया। एसएल3 फाइनल में भगत को हमवतन नितेश कुमार से हार रजत पदक से संतोष करना पड़ा। फिर भगत ने सुकांत कदम के साथ पुरुष युगल एसएल3-एसयू5 में दूसरा रजत पदक जीता। इस जोड़ी को नवीन शिवकुमार और सूर्यकांत यादव की भारतीय जोड़ी ने फाइनल में शिकस्त दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.