नई दिल्ली, मार्च 29 -- पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं मैरी कोम नई दिल्ली। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन भारतीय मुक्केबाज एम सी मैरी कोम ने कहा है कि वह पेशेवर मुक्केबाजी में उतर सकती हैं। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य जीत चुकीं पहली ओलंपिक पदक विजेता भारतीय महिला मुक्केबाज 43 वर्षीय मैरी कोम ने रविवार को कहा कि अमेच्योर सर्किट पर खेलने के लिए अब उनकी उम्र निकल चुकी है। उन्होंने 'संडे ऑन साइकिल्स' कार्यक्रम से इतर कहा, अभी में पेशेवर मुक्केबाजी के बारे में सोच रही हूं। मैं कड़ी मेहनत करके वापसी की कोशिश में हूं ताकि लोगों को बता सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं। मैं निजी तौर पर अपनी अकादमी से भी जुड़ी हूं। मैं मणिपुर आती-जाती रहती हूं। कई बार मणिपुर के मौजूदा हालात के कारण मुश्किल हो जाती है लेकिन मैं जब नहीं जा पाती हू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.