खेल : पूर्व विश्व चैंपियन कजिंस कंपाउंड तीरंदाजी कोच बनेंगे
नई दिल्ली, मई 21 -- पूर्व विश्व चैंपियन कजिंस कंपाउंड तीरंदाजी कोच बनेंगे कोलकाता। भारत ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक में कंपाउंड तीरंदाजी के पदार्पण के मद्देनजर पूर्व विश्व चैंपियन डेव कजिंस को कंपाउंड टीम का मुख्य कोच बनाया है। अमेरिका के कजिंस अगले महीने अंताल्या में होने वाले विश्व कप के तीसरे चरण से दो सप्ताह पहले टीम से जुड़ेंगे। अमेरिका में क्लब और प्रांतीय टीमों के कोच रह चुके डेव पहली बार अंतरराष्ट्रीय कोच बनेंगे। वह पूर्णकालिक कोच होंगे। लॉस एंजिलिस ओलंपिक में कंपांउंड वर्ग में सिर्फ मिश्रित टीम स्पर्धा ही होगी। समझा जाता है कि उन्हें 12,000 डॉलर प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस बीच रिकर्व टीम के लिए विदेशी कोच की नियुक्ति अभी तक नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.