नई दिल्ली, अगस्त 29 -- पूर्वोत्तर के लिए साई-बीएआई-एसएए में करार नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) और असम खेल प्राधिकरण (एसएए) ने शनिवार को क्षेत्र में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते के तहत अमीनगांव खेल परिसर में स्थित ओलंपिक आकार के तैराकी पूल को तैराकी का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) स्थापित करने के उद्देश्य से साई को उपलब्ध कराया जाएगा। यह पहल पूर्वोत्तर क्षेत्र में तैराकी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि यह केंद्र इस क्षेत्र में तैराकी का पहला राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र होगा। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में बनेगा ऑल वेदर स्विमिंग पूल इससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं और पे...