नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- पूनाचा ने इसारो के साथ युगल खिताब जीता मैड्रिड, (स्पेन)। भारत के निकी कालियंडा पूनाचा और उनके जोड़ीदार थाईलैंड के प्रुच्य इसारो ने ओपन मेनोर्का 2026 टेनिस टूर्नामेंट में युगल का खिताब जीत लिया। शनिवार को पूनाचा-इसारो की जोड़ी ने दूसरी जोड़ी भारत के सिद्धांत बंथिया और बुल्गारिया के अलेक्जेंडर डोंस्की की जोड़ी से एक घंटे 20 मिनट में 6-3, 7-6 से हरा दिया। इस जीत के साथ निकी कालियंडा पूनाचा ने अपना आठवां एटीपी चैलेंजर डबल्स टेनिस खिताब जीत लिया। प्रुच्य इसारो के साथ यह उनका तीसरा खिताब था। खिताब तक पहुंचने में पूनाचा- इसारो ने चार मैच खेले और चारों में लगातार सेट में जीते। उन्होंने शुरुआती मैच में शीर्ष वरीय जोड़ी भारत के विजय सुंदर प्रशांत और पोलैंड के जिमोन कीलन को भी हराया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...