नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- पुरुषों के चक्का फेंक में 'क्लीन स्विप', देवेंद्र को स्वर्ण नागोया। भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुषों की चक्का फेंक एफ44/64 स्पर्धा में तीनों पदक अपने नाम कर लिए। इसमें देवेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। स्पर्धा में केवल चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। देवेंद्र ने 49.71 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि राकेश और प्रदीप कुमार ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक हासिल किए। एफ44 और एफ64 में वे खिलाड़ी आते हैं जिनके शरीर के निचले हिस्से में विकार हो।एफ44 श्रेणी में वे खिलाड़ी शामिल होते हैं, जिनके निचले अंगों में कोई विकार है, जैसे कि अंगों की कमी, पैरों की लंबाई में अंतर या मांसपेशियों की शक्ति में कमी। यह भी पढ़ें- खेल : 400 मीटर टी20 : किसान की बेटी दीप्ति ने रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता ये खिलाड़ी बिना कृत्रिम अंग के प्रत...