खेल : पुखराज गिल एशियाई टूर कार्ड के करीब पहुंचे
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- पुखराज गिल एशियाई टूर कार्ड के करीब पहुंचे जकार्ता। भारतीय गोल्फर पुखराज सिंह गिल ने एशियन डेवलपमेंट टूर (एडीटी) के सिपुत्रा गोल्फप्रेन्योर टूर्नामेंट में संयुक्त 19वें स्थान पर रहते हुए 2027 के एशियाई टूर कार्ड हासिल करने के पास पहुंच गए हैं। आईजीपीएल (इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग) टूर के ऑर्डर ऑफ मेरिट विजेता गिल अब एडीटी ऑर्डर ऑफ मेरिट में नौवें स्थान पर हैं। सत्र में अब एक टूर्नामेंट है। शीर्ष 10 खिलाड़ियों को अगले साल के एशियाई टूर के कार्ड मिलेंगे। पिछले साल आईजीपीएल के खिलाड़ी करनदीप कोचर ने भी इसी रास्ते एशियन टूर कार्ड हासिल किया था और वह अब एशियाई टूर पर खेल रहे हैं। गिल के अलावा भारत के खलीन जोशी संयुक्त 10वें स्थान पर रहे। उन्होंने 66, 68, 69 और 67 का स्कोर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.