नई दिल्ली, मार्च 22 -- पीएसएल का पहला चरण दर्शकों के बिना होगा लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को कहा कि ईरान-अमेरिका -इस्राइल युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का पहला चरण दर्शकों के बिना होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि लीग का यह सत्र कराची और लाहौर में ही खेला जाएगा। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, लीग 26 मार्च से ही होगी लेकिन दर्शकों को अनुमति नहीं रहेगी। क्षेत्र के हालात देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विदेशी खिलाड़ी आज रात से यहां पहुंच रहे हैं। नकवी ने यह भी कहा कि पीसीबी का कानूनी विभाग उन क्रिकेटरों के मामले देख रहा है जिन्होंने आईपीएल खेलने के लिए पीएसएल अनुबंध रद्द किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...