खेल : पार्थिव ने नहीं किया आवेदन, ओझा का रास्ता साफ
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- पार्थिव ने नहीं किया आवेदन, ओझा का रास्ता साफ अध्यक्ष चुनाव
पार्थिव ने आवेदन नहीं किया नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर पुरुष चयन समिति में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि के तौर पर अजीत अगरकर की जगह लेने के लिए भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल को प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन आश्चर्यजनक तरीके से उन्होंने इस पद के लिए आवेदन ही नहीं किया। इससे प्रज्ञान ओझा के लिए कार्यकाल के बचे समय तक अध्यक्ष बने रहने का रास्ता साफ हो गया है। चयन प्रक्रिया से दूर : पश्चिम क्षेत्र के खाली पद को भरने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बुधवार को समाप्त हो गई, लेकिन पार्थिव ने चयन प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई आवेदन की समयसीमा बढ़ाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.