नई दिल्ली, मई 16 -- पारुल डायमंड लीग स्टीपलचेज में सातवें स्थान पर शंघाई। राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी भारतीय धाविका पारुल चौधरी ने शनिवार को सत्र की शुरुआत शानदार अंदाज में करते हुए शंघाई डायमंड लीग के 3000 मीटर स्टीपलचेज में करियर के दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सातवां स्थान हासिल किया। इस 31 वर्षीय धाविका ने नौ मिनट 12.84 सेकंड का समय निकाला। युगांडा की टोक्यो ओलंपिक 2021 की स्वर्ण पदक विजेता पेरुथ केमुताई ने 8:51.47 के समय के साथ खिताब अपने नाम किया। यह पारुल की सत्र की पहली दौड़ थी और सितंबर 2025 में टोक्यो विश्व चैंपियनशिप के बाद उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी था। यह भी पढ़ें- खेल : पारुल डायमंड लीग स्टीपलचेज में सातवें स्थान पर पारुल का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 9:12.46 है, जो उन्होंने 2025 में बनाया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...