खेल : पाक टेटे महासंघ के पास एशियाड के लिए कोष नहीं
नई दिल्ली, जून 14 -- पाक टेटे महासंघ के पास एशियाड के लिए कोष नहीं कराची। पाकिस्तान टेबल टेनिस महासंघ (पीटीटीएफ) ने शीर्ष पुरुष और महिला टेबल टेनिस खिलाड़ियों से कहा है कि अगर वे एशियाई खेलों में भाग लेना चाहते हैं तो उन्हें यात्रा और अन्य खर्च स्वयं वहन करने होंगे। लाहौर में दो दिवसीय राष्ट्रीय ट्रायल्स के दौरान जब कुछ खिलाड़ियों ने यात्रा के बारे में अधिकारियों से जानकारी मांगी तब यह पता चला। एक खिलाड़ी ने बताया, हमें कहा गया है कि ट्रायल्स में हिस्सा लेने के लिए भुगतान नहीं मिलेगा। एशियाई खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों को अपने हवाई टिकट और खर्च के लिए प्रतिदिन 50 डॉलर की विदेशी मुद्रा की स्वयं व्यवस्था करनी होगी। महासंघ एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (पीएसबी) से महासंघ को कोई कोष या अनुदान नहीं मिला है। पाकिस्तान अब तक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.