नई दिल्ली, मई 17 -- पाक को ढेर कर बांग्लादेश ने हासिल की बढ़त सिलहट। तैजुल इस्लाम और नाहिद राणा (तीन-तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को पाकिस्तान को पहली पारी में 232 रन के स्कोर पर समेट दिया। फिर स्टंप्स के समय तक दूसरी पारी में तीन विकेट पर 110 रन बना लिए थे। पाक की ओर से शहजाद खुर्रम ने दो विकेट लिए। मोहम्मद अब्बास को एक विकेट मिला। इस तरह बांग्लादेश की कुल बढ़त 156 रन हो गई है। बाबर आजम ने पाक के लिए सर्वाधिक 68 रनों की पारी खेली। उनके अलावा साजिद खान (38), कप्तान शान मसूद (21) और सलमान आगा (21) ही कुछ टिक सके। यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने WTC में मारी स्टीव स्मिथ और जो रूट के क्लब में एंट्री, टॉप-5 में एकमात्र भारतीय रवींद्र जडेजा बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज को भी द...