नई दिल्ली, अगस्त 10 -- पाक के गोलकीपिंग कोच को मुख्य टीम की जिम्मेदारी कराची। पाकिस्तान की हॉकी टीम को विश्व कप से पहले बड़ा झटका लगा है। मुख्य कोच हरमन क्रुइस के नीदरलैंड्स लौटने के बाद गोलकीपिंग कोच बॉब जोहान वेल्डहॉफ को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्रुइस मौजूदा दायित्व जारी रखने के लिए नीदरलैंड्स लौट गए हैं। विश्व कप के लिए टीम के रवाना होने से कुछ घंटे पहले पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने घोषणा की कि क्रुइस अब महासंघ के सलाहकार के रूप में काम करेंगे। वहीं वेल्डहॉफ राष्ट्रीय टीम का मार्गदर्शन करेंगे।एक सूत्र के मुताबिक क्रुइस ने पहले ही बता दिया था कि वह पाक टीम के साथ पूर्णकालिक कोच की भूमिका विश्व कप के बाद ही निभा पाएंगे। यह भी पढ़ें- विमेंस हॉकी वर्ल्ड कप में 1974 से 2022 तक भारत का संघर्ष से भरा सफर क्रुइस ने हालांकि बाद में स्प...