नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- पाकिस्तान के खिलाड़ी पूरा बीबीएल खेलेंगे : सीए सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी टॉड ग्रीनबर्ग ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी बिग बैश लीग (बीबीएल) का पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे। ग्रीनबर्ग ने बुधवार को कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) को आश्वासन दिया गया है कि जनवरी में श्रीलंका के तय अंतरराष्ट्रीय टी-20 दौरे के बावजूद बीबीएल में पाक खिलाड़ी पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे। सीए ने टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के टी-20 दौरे की योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए पाक में एक टीम भेजी है। हालांकि दौरे की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है। इंग्लैंड के साथ तीसरे एशेज टेस्ट की सुबह ग्रीनबर्ग ने कहा कि हमें बताया गया है कि अगर उन्होंने साइन किया है, तो वे पूरा बीबीएल खेलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.