नई दिल्ली, मार्च 1 -- न्यूजीलैंड 10 विकेट से जीता, जिम्बाब्वे का सफाया किया हैमिल्टन। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे का टी-20 सीरीज में सफाया कर दिया है। रविवार को उसने तीसरे और अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंद दिया। मेहमान टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 64 रन ही बना सकी। जवाबे में न्यूजीलैंड ने इसाबेला गेज के 38 और ईजी शार्प के 18 रन की मदद से 5.4 ओवर में बिना विकेट 65 रन बनाकर मैच जीतने के साथ ही सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...