नई दिल्ली, मार्च 25 -- न्यूजीलैंड की महिला टीम ने सीरीज 4-1 से कब्जाई क्राइस्टचर्च। अमेलिया केर (105 रन और दो विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन से न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पांचवें टी-20 में दक्षिण अफ्रीका पर 92 रन से जोरदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। अमेलिया केर प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज रहीं। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में छह विकेट पर 194 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अमेलिया के 55 गेंदों में 19 चौके और एक छक्के से 105 रन बनाए। अयाबोंगा खाका और टुमी सेखुखुने ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 102 रन ही बना सकी। उसके सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। लिया तहुहू ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.