नई दिल्ली, मार्च 15 -- न्यूजीलैंड की महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया माउंट माउंगनुई। 'प्लेयर ऑफ द मैच' कप्तान अमेलिया केर (78), जॉर्जिया प्लिमर (63) की शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद सोफी डिवाइन (चार विकेट) और जेस केर (दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड की महिला टीम ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 80 रनों से शिकस्त दे दी। रविवार को इस जीत से न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करके 20 ओवरों में सात विकेट पर 190 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में मेहमान टीम 20 ओवरों में सात विकेट पर 110 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के लिए ताजमिन ब्रिट्स ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.