नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- न्यारा राष्ट्रीय निशानेबाजी में सबसे युवा भारतीय होंगी नई दिल्ली। दस वर्ष और तीन महीने की न्यारा शर्मा राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई हैं। चैंपियनशिप इसी महीने होने वाली है। दिल्ली की न्यारा ने हाल ही में भोपाल में अखिल भारतीय अंतर स्कूल निशानेबाजी चैंपियनशिप में दस मीटर एयर राइफल में 400 में से 363 अंक हासिल किए थे। वह दिल्ली की टॉपगन निशानेबाजी अकादमी में ट्रेनिंग करती हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेना शुरू किया है। यह उनका सिर्फ तीसरा टूर्नामेंट था। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में जून में दिल्ली राज्य चैंपियनशिप और फिर देहरादून में इंडिया ओपन में हिस्सा लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...