नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नोवाक तीसरे स्थान पर, सबालेंका शीर्ष पर बरकरार मेलबर्न। कार्लोस अल्काराज से ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हारने वाले 24 बार के ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन नोवाक जोकोविच नवीनतम विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अल्काराज ने दूसरे नंबर के खिलाड़ी यानिक सिनेर से आगे नंबर एक रैंकिंग बरकरार रखी है। सेमीफाइनल में सिनेर को हराने वाले जोकोविच एक पायदान ऊपर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 38 वर्षीय जोकोविच अगस्त 2024 के बाद पहली बार शीर्ष तीन में शामिल हुए हैं। आर्यना सबालेंका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में एलिना रायबाकिना से हारने के बावजूद शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है। रायबाकिना दो स्थान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गईं, जबकि इगा स्वियातेक दूसरे स्थान पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...