नई दिल्ली, जून 17 -- नेशंस कप : उरुग्वे के खिलाफ महिला टीम का पलड़ा भारी ऑकलैंड। सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अब नेशंस कप के अपने आखिरी लीग मैच में गुरुवार को उरुग्वे से खेलेगी। भारतीय टीम पूल ए में दो मैचों में छह अंक के साथ शीर्ष पर है और अंतिम चार में पहुंच चुकी है। उसने अमेरिका को 3-2 और जापान को 2-1 से हराया। प्रो लीग के अगले सत्र में जगह बनाने के लिए भारत को हर हाल में टूर्नामेंट जीतना होगा।विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारत का पलड़ा 17वीं रैंकिंग वाली उरुग्वे पर भारी होगा जिसे पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। यह भी पढ़ें- Womens T20 World Cup: बदल गई पूरी अंकतालिका, एक और हार से संकट में फंसा न्यूजीलैंड; भारत कहां पर? दो मैचों में तीन गोल गंवा चुके भारत ने अपने पांचों गोल पेनाल्ट...