खेल : नीतू डेविड यूपी वॉरियर्स की हेड ऑफ स्काउटिंग नियुक्त
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- नीतू डेविड यूपी वॉरियर्स की हेड ऑफ स्काउटिंग नियुक्त लखनऊ। भारत की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड को वुमेंस प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए यूपी वॉरियर्स का 'हेड ऑफ स्काउटिंग' नियुक्त किया गया है। वह राजीव दत्ता की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। डेविड भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम की चयनकर्ता समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 48 वर्षीय नीतू, अभिषेक नायर की अगुआई वाली सपोर्ट स्टाफ टीम का हिस्सा होंगी। नई भूमिका में उनसे उम्मीद की जाएगी कि वह उभरती प्रतिभाओं को खोजेंगी। डेविड ने 10 टेस्ट और 97 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 1995 से 2008 तक 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 182 विकेट लिए। उनके नाम महिला टेस्ट की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1995 के जमशेदपुर टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 53 र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.