नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हरफनमौला नीतीश कुमार रेड्डी के चोट के चलते आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर होने के कारण मुंबई के 23 वर्षीय शेडगे को मौका मिला है। बीसीसीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भारतीय टीम को 26 और 28 जून को दो टी-20 खेलने हैं। इसके बाद टीम पांच टी-20 और तीन वनडे खेलने इंग्लैंड रवाना होगी। श्रीलंका में हुई त्रिकोणीय सीरीज में भारत-ए के लिए शानदार प्रदर्शन का इनाम सूर्यांश शेडगे को राष्ट्रीय टीम में जगह के रूप में मिला है। दबाव के क्षणों में वह टीम के लिए संकट मोचक बनते हैं। उन्होंने पांच मुकाबलों में मध्यक्रम में 36.57 की औसत से 147 रन बनाने के साथ ही 23 ओवर गेंदबाजी करते हुए 6.04 की इकोनॉमी से दो विकेट भी चटकाए...