नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- निषाद का 'गोल्डन डबल' एक एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण जीतने वाले तीसरे भारतीयनागोया। निषाद कुमार ने मंगलवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में नए रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इससे वह किसी एक एशियाई पैरा खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। निषाद ने ऊंची कूद में 2.04 मीटर से अधिक की दूरी तय करके खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सोमवार को लंबी कूद टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।इससे पहले अंकुर धामा (पुरुषों की 5000 मीटर टी11 और 1500 मीटर टी11) और भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी (महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन और मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन) ने चीन के हांगझोउ में हुए पिछले एशियाई पैरा खेलो में दो-दो स्वर्ण पदक जीते थे।निषाद यह भी पढ़ें- खेल : 400 मीटर टी20 :...