खेल : निशानेबाज नीरू, ईशा को मदद जारी रहेगी : मंडाविया
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- निशानेबाज नीरू, ईशा को मदद जारी रहेगी : मंडाविया नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्रैप निशानेबाज नीरू ढांडा और पिस्टल निशानेबाज ईशा सिंह को सरकार के निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया है। नीरू ने इस महीने की शुरुआत में विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैप निशानेबाज बनकर इतिहास रचा था। उन्होंने यह उपलब्धि इटली के लोनाटो में हासिल की। एशियाई खेलों और विश्व कप में कई पदक जीत चुकीं ईशा ने हाल में चीन के हांगझोउ में विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में स्वर्ण जीता था। मंडाविया ने दोनों से कहा, सरकार यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करेगी कि आप हर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। हम चाहते हैं कि आप ओलंपिक में भी पदक जीतें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.