नई दिल्ली, फरवरी 8 -- निरुपमा के दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बिदुस्मिता जूनियर वर्ग में चमकीं मोदीनगर। रेलवे की निरुपमा देवी ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन में दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए सीनियर महिलाओं के 63 किलो वर्ग में रविवार को स्वर्ण पदक जीता जबकि ओडिशा की बिदुस्मिता भोई ने जूनियर वर्ग में तीन रिकॉर्ड बनाए। निरुपमा ने 221 किलो (94 किलो स्नैच, 127 किलो क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर समग्र और क्लीन एंड जर्क में रिकॉर्ड बनाया। असम की दितिमोनी सोनोवाल ने रजत और ओडिशा की बिदुस्मिता ने कांस्य पदक जीता। 63 किलो के जूनियर वर्ग में बिदुस्मिता ने 206 किलो वजन उठाकर स्नैच, क्लीन एंड जर्क और समग्र रिकॉर्ड बनाया। युवा वर्ग में आंध्र प्रदेश की करंगी थरंगिनी ने 182 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...