नई दिल्ली, जुलाई 31 -- नई दिल्ली। निकिता सेहरावत (57 किलो) ने अजरबैजान के बाकू में चल रही अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप में गुरुवार को रजत पदक जीता। कामना बाबल (49 किलो) और गरिमा (73 किलो) ने कांस्य पदक जीते। वहीं संध्या विश्नाई (46) और अक्षरा (53 किलो) स्वर्णिम दांव लगाने से एक जीत दूर हैं। निकिता को फाइनल में अमेरिका की एपेनेसा एलिसन के हाथों एकतरफा मुकाबले में 0-6 से हार मिली। कामना ने प्लेऑफ के मुकाबले में रूस की इरिना त्सिदेवा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 3-2 से जबकि गरिमा ने स्पेन की पाउला बेनेक्सा पेरेज को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से मात दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...