नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- नाहिद राणा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर ढाका। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा को 'लैब्रुम टियर' (जोड़ फटना) हो गया है। इससे वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके कारण नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी उनके खेलने पर संदेह पैदा हो गया है। हाल में ऑस्ट्रेलिया में राणा की तकलीफ की जांच की गई, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी थी। शुक्रवार को पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई थी, जिसमें राणा का नाम नहीं था। अब वे पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। अधिकारी ने कहा, वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज के जरिए प्रतस्पिर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...