नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नाहिद राणा एशियाई खेल में नहीं खेलेंगे ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अधिकारियों ने कहा है कि वे जापान में होने वाले एशियाई खेल के लिए तेज गेंदबाज नाहिद राणा पर विचार नहीं कर रहे हैं। राणा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साइड स्ट्रेन के कारण नहीं खेल पाए थे। उन्होंने छह हफ्ते के ब्रेक के बाद सोमवार को बीसीबी अकादमी परिसर में नेट्स पर गेंदबाजी की। जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी चोट के कारण ब्रेक के बाद राणा वापसी में जुटे हुए हैं। मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशर ने कहा, हम उनके साथ कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। राणा अक्तूबर में होने वाली अफगानस्तिान सीरीज को ध्यान में रखते हुए रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे। यह 100 प्रतिशत पक्का है कि वह एशियाई खेल में नहीं खेलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...