नई दिल्ली, अगस्त 24 -- नामीबिया दौरे पर फोर्टुइन दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केप टाउन। नामीबिया के दौरे के लिए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ब्योर्न फोर्टुइन को दक्षिण अफ्रीका की नई टीम का कप्तान बनाया गया है। दोनों टीमें जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेलेंगी, जिसकी शुरुआत 28 अगस्त को विंडहोक में होगी। फिर दक्षिण अफ्रीका मेजबान टीम के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी मार्को यानसेन के जुड़वां भाई और ऑलराउंडर डुआन जानसेन को घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम : ब्योर्न फोर्टुइन (कप्तान), ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोर्जी, कॉनर एस्टरहुइजेन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन यानसेन, क्वेना मापाका, न्कोबानी मोकोएना, न्काबा पीटर, लुआन-डी प्रेटोरियस...