नई दिल्ली, मार्च 28 -- नशे में गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तारी के बाद वुड्स को जमानत जुपिटर आइलैंड (अमेरिका)। दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स को नशे में गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटे बाद शुक्रवार देर रात जमानत पर रिहा कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वुड्स की लैंड रोवर एक ट्रक से टकराने के बाद पलट गई। वुड्स रिहायशी सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे और उनमें नशे के लक्षण दिखाई दिए।जांचकर्ताओं का मानना है कि वुड्स ने किसी दवा या नशीले पदार्थ का सेवन किया था। 'सांस के टेस्ट' में पता चला कि उन्होंने शराब नहीं पी थी, लेकिन उन्होंने मूत्र का परीक्षण कराने से इनकार कर दिया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फ्लोरिडा के कानून के अनुसार जमानत मिलने से पहले उन्हें कम से कम आठ घंटे जेल में बिताने पड़े। वुड्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.