नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- ध्रुव-तनीषा मिश्रित युगल में जीते निंगबो। भारत के ध्रुव कपिला और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गई जबकि बाकी जोड़ियां बाहर हो गईं। कपिला-क्रैस्टो ने थाईलैंड के फुनावत होरबान्लूकीत और बेनयापा ऐमसार्द को 21-14, 11-21, 21-15 से हराया। मगर रोहन कपूर और रुत्विका शिवानी गाडे की जोड़ी गोह सून हुआत और लेइ शेवोन जैमी की आठवीं वरीय मलेशियाई जोड़ी से 13-21, 19-21 से हार गई। असित सूर्या और अमृता प्रथमेश की जोड़ी मलेशिया के वोंग तियेन सि और लिम चियू सियेन से 16-21, 15-21 से हार गई। एकल वर्ग के मुकाबले बुधवार से शुरू होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...