खेल : धीरज बोम्मादेवरा का ऐतिहासिक स्वर्ण पर निशाना
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- धीरज बोम्मादेवरा का ऐतिहासिक स्वर्ण पर निशाना साल्टिलो (मेक्सिको)। भारतीय रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने रविवार को मेक्सिको के साल्टिलो में तीरंदाजी विश्व कप फाइनल 2026 में पुरुषों का व्यक्तिगत खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 25 वर्षीय धीरज ने शूट-ऑफ से तय हुए स्वर्ण पदक मैच में जापान के नाकानिशी जुन्या को 6-5 से हराया और व्यक्तिगत खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष रिकर्व तीरंदाज बन गए। धीरज यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय हैं। डोला बनर्जी ने 2007 में दुबई में महिलाओं का रिकर्व खिताब जीता था। इस टूर्नामेंट में पुरुषों और महिलाओं के रिकर्व और कंपाउंड इवेंट्स में आठ-आठ तीरंदाज शामिल हुए थे। धीरज ने क्वार्टर में तुर्की के ओलंपिक पदक विजेता बर्किम ट्यूमर को और सेमीफाइनल में फ्रांस के दो बार के ओलंपिक रजत विजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.