खेल : देहरादून टी-20 लीग में कुल 18 मुकाबले खेले जाएं
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- देहरादून टी-20 लीग में कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे देहरादून। पहली देहरादून टी-20 लीग की सभी छह फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने कप्तानों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 2 सितंबर से 9 सितंबर तक देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में आईपीएल सितारों, अनुभवी घरेलू कप्तानों और स्थानीय मैच-विनर्स का जलवा देखने को मिलेगा। आठ दिन के टूर्नामेंट में राउंड रॉबिन आधार पर 15 लीग मैच समेत 18 मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मैच 9 सितंबर को खेला जाएगा। मसूरी थंडर की कमान आकाश मधवाल संभालेंगे, जबकि हरबर्टपुर नाइटराइडर्स की अगुआई जगदीशा सुचित करेंगे। डोईवाला किंग्स ने टीएनआर मोहित, विकासनगर धमाका ने कुणाल चंदेला, ऋषिकेश ड्रैगन्स ने युवराज चौधरी और सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने पीयूष जोशी को टीम की कमान सौंपी है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.