खेल : दुलानी का शतक, श्रीलंकाई महिला टीम ने पाक को हराया
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दुलानी का शतक, श्रीलंकाई महिला टीम ने पाक को हराया दांबुला। इमेशा दुलानी (नाबाद 101) की शानदार शतकीय पारी से श्रीलंका की महिला टीम ने शुक्रवार को पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान को छह गेंदें रहते छह विकेट से शिकस्त दे दी। इसके साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। टॉस हारकर पाक महिला टीम ने शवाल जुल्फिकार (61) और कप्तान मुनीबा अली (42) की पारियों से 20 ओवरों में सात विकेट पर 176 रनों का स्कोर बनाया। फिर 19 ओवरों में चार विकेट पर 177 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इमेशा दुलानी और कप्तान चामरी अटापट्टू (39) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिए 78 रन की मैच विजयी साझेदारी निभाई। दूसरा मुकाबला रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.