खेल : दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष-10 के करीब
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- दीक्षा स्कॉटिश ओपन में शीर्ष-10 के करीब डुनडोनाल्ड लिंक्स (स्कॉटलैंड)। भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर रविवार को यहां तीसरे दौर में दो अंडर 70 के स्कोर से महिला स्कॉटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं। तीन दौर के बाद दीक्षा का कुल स्कोर एक ओवर है। लेडीज यूरोपीय टूर पर दो बार की विजेता दीक्षा ने बारिश और तेज हवाओं के बीच 18वें होल में बर्डी का मौका गंवा दिया लेकिन इसके बावजूद अंडर पार का स्कोर बनाने में सफल रहीं। इससे पहले भारत की अवनि प्रशांत और प्रणवी उर्स कट हासिल करने में नाकाम रहीं। कोरिया की जेनी शिन 12 अंडर के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने तीसरे दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.