नई दिल्ली, मार्च 8 -- दीक्षा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्लासिक में पांचवें स्थान पर रहीं मजेंडा शोर्स (ऑस्ट्रेलिया)। भारत की दीक्षा डागर ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से पांचवां स्थान हासिल किया और 2026 सत्र में पहली बार किसी टूर्नामेंट में शीर्ष पांच में जगह बनाने में सफल रहीं। उन्होंने रविवार को यहां अंतिम दौर में एक अंडर 71 का स्कोर बनाया। दीक्षा हवा और बारिश के कारण मुश्किल परिस्थितियों के बीच अंतिम दौर में अंडर पार स्कोर बनाने वाली तीन खिलाड़ियों में शामिल रहीं। शीर्ष पांच में जगह बनाने की दौड़ में शामिल भारत की प्रणवी उर्स अंतिम दौर में छह ओवर 78 के बेहद खराब स्कोर से 14वें स्थान पर खिसक गईं। केल्सी बेनेट ने अंतिम दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से चार शॉट की बढ़त से खिताब जीता।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...