नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली हाफ मैराथन में लेगेसे और चेप्टाई पर निगाहें नई दिल्ली। इथोपिया के बिरहानु लेगेसे और कीनिया की इरीन चेप्टाई 18 अक्तूबर को होने वाली 21वीं दिल्ली हाफ मैराथन की इलीट स्पर्धा में मुख्य आकर्षण होंगे। लेगेसे 58 मिनट 59 सेकंड के अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत समय के साथ पुरुष वर्ग की इलीट दौड़ में शीर्ष धावक हैं। महिला वर्ग में चेप्टाई 64 मिनट 53 सेकंड के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ उतरेंगी। इस विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रोड रेस में दो लाख 75 हजार 732 डॉलर की इनामी राशि दांव पर होगी। प्रत्येक वर्ग के विजेता को 27 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 10वें स्थान तक रहने वाले धावकों को पुरस्कार राशि दी जाएगी। शीर्ष भारतीय धावकों के लिए प्रोत्साहन राशि भी रखी गई है।

हिंदी हिन्दुस्त...