नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- दिल्ली राज्य बिलियर्ड्स एवं स्नूकर अब नए प्रारूप में नई दिल्ली। दिल्ली बिलियर्ड्स एवं स्नूकर संघ (डीबीएसए) ने इस सत्र से दिल्ली राज्य '15-रेड स्नूकर चैंपियनशिप' के लिए नया प्रारूप लागू करने का फैसला किया है। यह चैंपियनशिप एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के हाल में दिवंगत हुए पूर्व अध्यक्ष और भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव राजा रणधीर सिंह की स्मृति में आयोजित की जाएगी। राज्य को चार क्षेत्र में बांटा गया है। हर क्षेत्र से शीर्ष चार खिलाड़ी 16 खिलाड़ियों के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाएंगे। चैंपियनशिप की पुरस्कार राशि तीन लाख रुपये है। दक्षिण क्षेत्र की प्रतियोगिता 15 से 18 सितंबर तक, पश्चिम क्षेत्र की 18 से 20 सितंबर, पूर्व क्षेत्र की 6 से 11 अक्तूबर और उत्तर क्षेत्र की 14 से 18 अक्तूबर तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...