खेल : दिल्ली ब्लू बुल्स ने आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- दिल्ली ब्लू बुल्स ने आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया नई दिल्ली। आरवीआर दिल्ली ब्लू बुल्स गोल्फ क्लब ने बुधवार को फ्रेंचाइजी की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया। इसके साथ ही टीम ने आईजीपीएल सीजन 2 के अभियान की औपचारिक शुरुआत की। टीम के खिलाड़ियों के ग्रुप-शिव कपूर, गौरव घई, चिराग कुमार और आर्यन रूपा आनंद ने पहली बार नई जर्सी में मंच पर उपस्थिति दर्ज कराई। 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक कुतुब गोल्फ कोर्स में होने वाले टूर्नामेंट में दिल्ली ब्लू बुल्स की अगुआई भारतीय गोल्फ के दो सबसे प्रतिष्ठित नाम करेंगे। तीन बार के एशियन टूर विजेता गौरव घई मेंटर और खिलाड़ी दोनों की भूमिका निभाएंगे जबकि 2002 एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता और एशिया में चार खिताब जीत चुके शिव कपूर खिलाड़ी के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.