नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरकार घर में लगातार पांच हार का क्रम रविवार को तोड़ ही दिया। सीम और स्विंग के महारथी मिचेल स्टार्क के कमाल के बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों से दिल्ली ने राजस्थान रॉयल्स को चार गेंद रहते पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। छठी जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की धुंधली उम्मीदें भी कायम रखी हैं। दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में जीत के साथ शुरुआत और अंत किया। उसे लीग का अपना अंतिम मुकाबला ईडन गार्डंस में कोलकाता से खेलना है। यह भी पढ़ें- अभिषेक पोरेल का पावरफुल छक्का, स्टेडियम के बाहर जाती गेंद को आर्चर रह गए ताकते; देखिए वीडियोमिचेल स्टार्क का कमाल स्टार्क ने चार गेंद में तीन विकेट लेकर पहले राजस्थान को आठ विकेट पर 193 रन पर रोक दिया। उसके बाद दिल्ली ने लक्ष्य 19.2...