नई दिल्ली, मार्च 19 -- दिल्ली कैपिटल्स ने नई जर्सी लॉन्च की नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को नए सीजन के लिए अपनी आधिकारिक जर्सी लॉन्च की। इसका डिजाइन उस टाइगर स्प्रिट से प्रेरित है जो टीम और उस शहर दोनों को दिखाता है जिसका वह प्रतिनिधित्व करती है। जर्सी लॉन्च में पुरुष और महिला दोनों टीमों के कप्तान, अक्षर पटेल और जेमिमा रोड्रिग्स एक साथ हैं, जिसमें दोनों टीमें एक साथ दिख रही हैं। नई जर्सी पर दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ, सुनील गुप्ता ने कहा, यह जर्सी हमारे शहर, पहचान और मैदान पर हमारे निडर माइंडसेट का जश्न दिखाती है। नीले और लाल रंग में हमारे टाइगर्स तैयार हैं और हम एक रोमांचक सीजन की उम्मीद कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...