नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- गौरव त्यागी नई दिल्ली। अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार की शाम कुछ अलग ही स्क्रिप्ट लिखी जानी थी। ऊपर हल्की सुनहरी रोशनी, नीचे भरे हुए स्टैंड्स और दिल्ली के स्कोरबोर्ड पर 8/2 चमक रहा था। स्टेडियम 'म्यूट' मोड में जा चुका था। इसी खामोशी के बीच डगआउट से एक लड़का निकलता है-समीर रिजवी।मेरठ के इस लड़के ने लखनऊ से भी बड़ी लकीर दिल्ली में खींच दी। 51 गेंद पर 90 रनों की आतिशी पारी ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से जीत दिला दी। इसी के साथ उसने मुंबई इंडियंस से यहां पिछले सीजन में मिली हार का बदला भी ले लिया।राहुल फिर फ्लॉप : काली मिट्टी की नंबर छह पिच पर मुकाबला हुआ। इसके धीमे मिजाज के कारण मुंबई का 162 रनों का स्कोर बहुत कम नहीं लग रहा था। जब दिल्ली ने जवाब शुरू किया, तो यह रनचेज तुरंत उसके लिए डरावनी कहानी में बदल गया। केएल र...