नई दिल्ली, मार्च 3 -- दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना कोलकाता। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासनात्मक समिति ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पिछले मैच में दर्शकों के कथित दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान सुपर जायंट्स पर जुर्माना लगाया है। उसने साथ ही आदेश दिया है कि ओडिशा एफसी के खिलाफ अगला मैच खाली स्टेडियम में खेला जाए। मोहन बागान ने 23 फरवरी को चेन्नईयन एफसी को 2-0 से हराया था। उस मैच में दर्शकों ने कथित दुर्व्यवहार किया था। क्लब ने कहा कि उसने जुर्माना स्वीकार कर लिया है। इसका खुलासा नहीं किया गया है कि कितना जुर्माना लगाया गया है। मोहन बागान ने कहा, हम 6 मार्च को होने वाले हमारे घरेलू मैच के लिए स्टेडियम को पूरी तरह से बंद करने के फैसले से बेहद निराश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.